हमारे साथ है श्री राम

पारंपरिक
श्री राम भजन राम भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

हमारे साथ है श्री राम तो किस बात की चिंता,

शरण में रख दिया जब माथ तो किस बात की चिंता………

मेरे श्री राम के दर पे सवर जाती है तकदीरे,

प्रभु का नाम लेते ही बदल जाती है तासीरे,

मेरे श्री राम रखते है हर एक के काम कि चिंता,

हमारे साथ है श्री राम तो किस बात की चिंता…….

लगन श्री राम कि लागी नहीं है जग से मोह माया,

मेरे संग संग रहती है मेरे श्री राम कि छाया,

श्री राम में है आठो याम तो किस बात कि चिंता,

हमारे साथ है श्री राम तो किस बात की चिंता……..

जपले नाम तु श्री राम का बन राम दीवाना,

रमा श्री राम धुनी के बन श्री राम मस्ताना,

प्रभु करते जगत उद्धार तो किस बात कि चिंता,

हमारे साथ है श्री राम तो किस बात की चिंता…..

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।