तेरी कृपा से जीवन संवर रहा है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तेरी कृपा से बाबा जीवन संवर रहा है,

बिन बोल ही तू मेरा हर काम कर रहा है,

तेरी कृपा से बाबा.....

वीरान था ये जीवन हर और बेबसी थी,

ग़म से थी मेरी यारी रूठी सी हर ख़ुशी थी,

बेरंग ज़िन्दगी में तू रंग भर रहा है,

बिन बोल ही तू मेरा हर काम कर रहा है,

तेरी कृपा से बाबा.....

अब गैर भी अपनों सा व्यवहार कर रहे हैं,

आँखें चुराने वाले मुझे प्यार कर रहे हैं,

ऊँगली पकड़ के जबसे तू साथ चल रहा है,

बिन बोल ही तू मेरा हर काम कर रहा है,

तेरी कृपा से बाबा.....

जिस दिन से मैंने पायी है श्याम तेरी चौखट,

किस्मत भी धीरे धीरे लेने लगी है करवट,

बिगड़ा हुआ नसीबा मेरा निखर रहा है,

बिन बोल ही तू मेरा हर काम कर रहा है,

तेरी कृपा से बाबा.....

होने लगी है मुझपे तेरी दया की बारिश,

सच हो रही है मेरे जीवन की सारी ख्वाहिश,

तेरी रहमतों से माधव आगे ही बढ़ रहा है,

बिन बोल ही तू मेरा हर काम कर रहा है,

तेरी कृपा से बाबा.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।