सच्चा प्रभु का नाम भज लो राधेश्याम

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

सच्चा प्रभु का नाम भज लो राधेश्याम.....

एक पड़ोस में सत्संग हो रहो,

मन में उठे उमंग भज लो राधेश्याम,

सच्चा प्रभु का नाम भज लो राधेश्याम.....

मोटे झूठे मैंने खाने बनाए,

गई सत्संग में बैठ भज लो राधेश्याम,

सच्चा प्रभु का नाम भज लो राधेश्याम.....

सत्संग सुनके घर को आई,

मेरे राजा ने आती देखी,

झटपट लगाई कीबाढ़ भज लो राधेश्याम,

सच्चा प्रभु का नाम भज लो राधेश्याम.....

जाकर खोलो राजा कुंडी खोलो,

दरवाजे पर खड़ी तुम्हारी नार भज लो राधे श्याम,

सच्चा प्रभु का नाम भज लो राधेश्याम.....

ना खुले संकल्प ना खुले कुंडी,

तेरा नहीं है कोई काम भज लो राधेश्याम,

सच्चा प्रभु का नाम भज लो राधेश्याम.....

इतनी सुनकर वापस हो लई,

मैंने बनखड़ की सूरत लगा ली,

एक बन नाको दूजो बन नाको,

तीजे पर कीया विश्राम भज लो राधेश्याम,

सच्चा प्रभु का नाम भज लो राधेश्याम.....

वन में से एक बाबा आया,

कौन तेरी मां है कौन पिता है,

क्या है तुम्हारा नाम भज लो राधेश्याम,

सच्चा प्रभु का नाम भज लो राधेश्याम.....

ना मेरे माता ना ही पिता है,

ना बाबा कोई नाम भज लो राधेश्याम,

सच्चा प्रभु का नाम भज लो राधेश्याम.....

यहा बन में बेटी कुटीया बनाओ,

यहीं पर करो विश्राम भज लो राधेश्याम,

सच्चा प्रभु का नाम भज लो राधेश्याम.....

बाबा ने एक कुटीया बनाई,

उस कुटिया पर सत्संग करायो,

वहा सत्संग में प्रजा आई,

वहा प्रजा में मेरा राजा आया,

वहीं पर हुई है मुलाकात भज लो राधेश्याम,

सच्चा प्रभु का नाम भज लो राधेश्याम.....

चल रानी तू घर अपने को,

सूने पड़े हैं घरबार भज लो राधेश्याम,

सच्चा प्रभु का नाम भज लो राधेश्याम.....

उस दिन राजा कहां गए थे,

घर से दई निकाल भज लो राधेश्याम,

सच्चा प्रभु का नाम भज लो राधेश्याम.....

मतलब के सब देवर जेठा,

मतलब को संसार भज लो राधेश्याम,

सच्चा प्रभु का नाम भज लो राधेश्याम.....

ना कोई बेटी ना कोई बेटा,

स्वार्थ को संसार भज लो राधेश्याम,

सच्चा प्रभु का नाम भज लो राधेश्याम.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।