मिला सतगुरु चरण सहारा

पारंपरिक
अन्य भजन गुरुदेव भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

मिला सतगुरु चरण सहारा,

ये जागा भाग्य हमारा....

दया हुई पूरे सतगुरु की, अपनी शरण लगाया,

जनम जनम के पल ही भर में टूटे बंधन माया,

मिला सतगुरु चरण सहारा,

ये जागा भाग्य हमारा....

काल का कुछ भी जोर चले ना अब हमा भय गुरु के,

खुद ही सतगुरु देव मिटावें, झगड़े मैं और तू के,

मिला सतगुरु चरण सहारा,

ये जागा भाग्य हमारा....

सब ही जग धोखे की बाजी, सब मन की कल्पना,

सतगुरु बिन इस जीव का संगी, सगा ना कोई अपना,

मिला सतगुरु चरण सहारा,

ये जागा भाग्य हमारा....

सतगुरु की संगति सेवा से सोई सूरत जागी,

सहज सहज लिवे दासन दासा गुरु चरणों में लागी,

मिला सतगुरु चरण सहारा,

ये जागा भाग्य हमारा....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।