भूखे है श्याम तेरे नाम के

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

भूखे हैं हम सांवरे तेरे ही प्यार के,

अपना लो हमको बाबा थोड़ा निहार के.....

कसम तुम्हारी खाते हैं छोड़ेंगे ना ये दामन,

छोड़ेंगे ना ये दामन,

तेरे द्वार की धूल है लगती हमको इतनी पावन,

हमको इतनी पावन,

सुनके आये हैं चर्चे तेरे दीदार के,

अपना लो हमको बाबा थोड़ा निहार के......

दूर दूर से चलके तेरी श्याम नगरिया,

तेरी श्याम नगरिया,

जहाँ पे फूलों में सजकर बैठा तू सेठ सांवरिया,

ये खाटू की नगरिया,

कहते हैं ये ही सारे आते जो हार के,

अपना लो हमको बाबा थोड़ा निहार के......

पंजाबी गुजराती सिंधी सब हैं तेरे पुजारी,

सब हैं तेरे पुजारी,

खड़े हैं इक लाइन में सारे लेकर इच्छा भारी,

कर कर के तैयारी सारी,

वापस ना जाएँ कुछ ये आवे विचार के,

अपना लो हमको बाबा थोड़ा निहार के......

करता पूरी सबकी कामना खाली कोई ना जाता,

हर दिल धीरज पाता,

एक बार जो आता तेरा दीवाना बन जाता,

जोड़ के तुमसे नाता,

जो ना आ पाते बाबा रहते मन मार के,

अपना लो हमको बाबा थोड़ा निहार के.......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।