नाम लेते ही बन जाते हैं मेरे बिगड़े काम

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

नाम लेते ही बन जाते हैं मेरे बिगड़े काम,

मेरे खाटू वाले श्याम धणी मेरे खाटू वाले श्याम.....

कृपा जो इनकी हो जाए बन जाए रंक से राजा,

दीन दुखी और निर्बल के लिए खुला है ये दरवाज़ा,

शीश के दानी मेरे बाबा का ये पावन धाम,

मेरे खाटू वाले श्याम धणी मेरे खाटू वाले श्याम.....

लगा हुआ दरबार प्रभु का आके अर्ज़ी लगा ले,

मुंह माँगा फल श्याम धणी से आकर के तू पाले,

हारे को मिल जाए सहारा लेकर इनका नाम,

मेरे खाटू वाले श्याम धणी मेरे खाटू वाले श्याम.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।