सरकार हमारे तुम हो श्याम हमारे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

संवरने लगा हूँ तेरे नाम से प्यारे,

सरकार हमारे तुम हो श्याम हमारे....

मेरी तरफ देख ज़रा नज़रें उठा कर,

पलकों में रखा है तुझको छुपा कर,

अपना बनाएंगे तुमको रिझाएंगे,

आशिक हमें भी तुमने श्याम किया रे,

सरकार हमारे तुम हो श्याम हमारे.....

महफ़िल में तेरी मैं आया दीवाना,

झूम के गाऊं मैं तेरा तराना,

सबको नचाएंगे पागल बनाएंगे,

ऐसा हमने ये इंतेज़ाम किया रे,

सरकार हमारे तुम हो श्याम हमारे.....

पावन निराली है खाटू नगरिया,

आया मैना आया मैं आया सांवरिया,

झांकी दिखा जा भक्तों के राजा,

हमने बड़ा ही इंतज़ार किया रे,

सरकार हमारे तुम हो श्याम हमारे.....

राहें मिली हैं नयी मंज़िल मिली है,

खुशियों की दिल में ये कलियाँ खिली हैं,

आशा के फूल मेरी राहों में बिछे हैं,

शीतल ने जबसे तेरा नाम लिया रे,

सरकार हमारे तुम हो श्याम हमारे......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।