अरमान एक हमारा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मेरे श्याम पूरा करना,

अरमान एक हमारा,

तेरे प्रेमियों के घर में,

मेरा जन्म हो दोबारा,

मेरे श्याम पुरा करना....

माता पिता हो ऐसे,

जो तुमको चाहते हो,

भाई बहन हो ऐसे,

जो तुमको मानते हो,

उस घर में गूंजता हो,

तेरे नाम का जयकारा,

तेरे प्रेमियों के घर में,

मेरा जन्म हो दोबारा,

मेरे श्याम पुरा करना.....

तेरे नाम की पुजारिन,

पत्नी हो एक मेरी,

हो बेटा बेटी ऐसे,

पूजा करे जो तेरी,

परिवार ऐसा देना,

जहाँ हो सके गुजारा,

तेरे प्रेमियों के घर में,

मेरा जन्म हो दोबारा,

मेरे श्याम पुरा करना....

दिल देना मुझको ऐसा,

जो प्यार करे तुझसे,

दुनिया में सबसे ज्यादा,

ऐतबार करे तुझ पे,

कहता ‘अनाड़ी’ लब पे,

एक नाम हो तुम्हारा,

चरणों में रहे ‘खत्री’,

जब जन्म हो दोबारा,

तेरे प्रेमियों के घर में,

मेरा जन्म हो दोबारा,

मेरे श्याम पुरा करना……

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।