मंदिर में चले आना वीर हनुमाना

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

मंदिर में चले आना वीर हनुमाना,

तुम देर ना लगाना वीर हनुमाना.....

मेरी मैया के टेडे मेडे रस्ते,

मेरी मैया के टेडे मेडे रस्ते,

भटक मत जाना वीर हनुमाना,

मंदिर में चले आना वीर हनुमाना……

मेरी मैया की ऊँची नीची सीड़िया,

मेरी मैया की ऊँची नीची सीड़िया,

लुढ़क मत जाना वीर हनुमाना,

मंदिर में चले आना वीर हनुमाना....

मेरी मैया के लम्बे लम्बे केश है,

मेरी मैया के लम्बे लम्बे केश है,

उलझ मत जाना वीर हनुमाना,

मंदिर में चले आना वीर हनुमाना....

मेरी मैया के मोटे मोटे नैना,

मेरी मैया के मोटे मोटे नैना,

डर मत जाना वीर हनुमाना,

मंदिर में चले आना वीर हनुमाना....

मेरी मैया की बनारस की साड़ी,

मेरी मैया की बनारस की साड़ी,

लिपट मत जाना वीर हनुमाना,

मंदिर में चले आना वीर हनुमाना....

मेरी मैया का कीर्तन होगा,

मेरी मैया का कीर्तन होगा,

तू नाच के दिखाना वीर हनुमाना,

मंदिर में चले आना वीर हनुमाना,

तुम देर ना लगाना वीर हनुमाना....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।