दुनिया जलती है जलने दो

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

दुनिया जलती है जलने दो,

खाओ पियो मस्त रहो, जिंदगानी है दो दिन की.....

श्यामा कुए पर आ जाना,

रेशम डोरी में दूंगी मेरा पानी भरा जाना,

दुनिया जलती है जलने दो,

खाओ पियो मस्त रहो, जिंदगानी है दो दिन की.....

श्यामा बागौ में आ जाना,

सुई धागा में दूंगी मेरा हार बना जाना,

दुनिया जलती है जलने दो,

खाओ पियो मस्त रहो, जिंदगानी है दो दिन की.....

श्यामा महलों में आ जाना,

माखन मिश्री में दूंगी आकर भोग लगा जाना,

दुनिया जलती है जलने दो,

खाओ पियो मस्त रहो, जिंदगानी है दो दिन की.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।