श्याम बसों मेरे मन में

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

खाटू वाले मगन रहूं मैं,

भक्ति के भाव भजन में,

श्याम बसों मेरे मन में.....

मन मंदिर को श्याम सजाऊँ,

जिसमे आप का दर्शन पाऊं,

मन की साँची बात बताऊँ,

लगन हो श्याम लगन में,

श्याम बसों मेरे मन में.....

श्याम करूँ नित आपकी पूजा,

मन को और ना भाये दूजा,

तारों के संग जैसे चंदा,

रहता नील गगन में,

श्याम बसों मेरे मन में.....

श्याम सलोने दिल की सुन लो,

मुझको भी अपनों में चुन लो,

आपको करता हूँ सांवरिया,

तन मन धन अर्पण मैं,

श्याम बसों मेरे मन में.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।