जन्म उत्सव आपका हम आज मनाएंगे

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

जन्म उत्सव आपका हम आज मनाएंगे,

झूमेंगे नाचेंगे और खुशियां मनाएंगे,

के Many Happy Returns of the day,

बाबा हैप्पी बर्थडे.....

चन्दन की चौकी पे हम बाबा तुम्हे बिठाएंगे,

गंगा के पावन जल से बाबा को नहलाएंगे,

भावों के पुष्पों से हम बाबा तुम्हे सजायेंगे,

नज़र कहीं ना लग जाए कला टीका लगाएंगे,

सिंगार बड़ा ही पावन है लगता बड़ा मन भावन है,

लाल लंगोटा बाबा तुमको हम पहनाएंगे,

झूमेंगे नाचेंगे और खुशियां मनाएंगे,

के Many Happy Returns of the day,

बाबा हैप्पी बर्थडे.....

रंगो और गुब्बारों से हम दरबार सजायेंगे,

मेवे और मलाई का प्यारा केक बनाएंगे,

चॉकलेट टॉफियां लाएंगे खुशियों के दीप जलाएंगे,

छोटे छोटे हाथों से तुम्हे केक खिलाएंगे,

झूमेंगे नाचेंगे और खुशियां मनाएंगे,

के Many Happy Returns of the day,

बाबा हैप्पी बर्थडे.....

स्वर्ग से देवी देव भी सेलिब्रेशन में आये हैं,

अपने संग में बालाजी गिफ्ट पैक भी लाये हैं,

उपहार प्रेम का जो लाये बाबा के मन को वो भाये,

भजनो का एक पुष्प प्रभु चरणों में चढ़ाएंगे,

झूमेंगे नाचेंगे और खुशियां मनाएंगे,

के Many Happy Returns of the day,

बाबा हैप्पी बर्थडे.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।