जो राम नाम गुण गाएगा

पारंपरिक
श्री राम भजन राम भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

जो राम नाम गुण गाएगा जीवन में बड़ा सुख पायेगा....

कपड़े में दाग लग जाता है वह साबुन से धुल जाता है,

जब कुल में दाग लग जाता है उसे कोई छुड़ा नहीं पाता है,

जो राम नाम गुण गाएगा....

जो सर से साड़ी फिसल गई नारी उसे तुरंत संभाल रही,

जो नारी धर्म से फिसल गई उसे कोई बचा नहीं पाता है,

जो राम नाम गुण गाएगा.....

बेटा जो मां से रूठ गया माता उसे तुरंत मनाती है,

जो मां बेटे से रूठ गई उसे कोई मना नहीं पाता है,

जो राम नाम गुण गाएगा.....

माली ने बाग लगाया है डाली पर फूल खिलाया है,

जो पेड़ से डाली टूट गई उसे कोई लगा नहीं पाता है,

जो राम नाम गुण गाएगा......

सच बोलना यहां पर धर्म तेरा नेकी पर चलना करम तेरा,

जो नेक राह अपना आएगा वह परमपिता को पाएगा,

जो राम नाम गुण गाएगा......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।