झूम रहे दीवाने सारे मैया तेरे नाम में

पारंपरिक
महादेव भजन दुर्गा भजन shiv
॥ पावन पाठ ॥

झूम रहे दीवाने सारे मैया तेरे नाम में,

देखो रौनक लग गयी भारी महाकाली के धाम में....

भवन सजा है फूलों से भक्तों को मस्ती छाई है,

तेरी एक झलक को मैया सबने आस लगाईं है,

तेरी कृपा से बीत रही है ज़िन्दगी माँ आराम में,

देखो रौनक लग गयी भारी महाकाली के धाम में.....

नाच नाच के ख़ुशी मनाते रंग के माँ तेरी भक्ति में,

कोई भी ना समझ है पाए तेज है वो तेरी शक्ति में,

जबसे तेरा नाम लिया ना रुकावट पड़ती काम में,

देखो रौनक लग गयी भारी महाकाली के धाम में.....

कुरुक्षेत्र में धाम निराला मैया तेरा कालका,

तेरी कृपा से मौज उड़ाता हर एक तेरा बालक,

गुरु माँ अंजलि झूम रही है मैया तेरे नाम में,

देखो रौनक लग गयी भारी महाकाली के धाम में......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।