शेरोवाली एक बार मेरे घर आ जाना

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

शेरोवाली एक बार मेरे घर आ जाना,

हाथ जोड़ के मैं कहती हु सुनलो विनती मेरी,

मैं तो मैया बाट निहारू मैया मेरी गली आ जाना...

रेखा मेरा नाम है मैया तुम सीधी आ जाना,

दाए हाथ पे घर है मेरा देखो ना शर्माना,

ठंडी ठंडी हवा चली है मौसम बड़ा सुहाना,

आए नवराते मैयाजी सबको दर्शन दे जाना,

एक बार हमारी गली.....

मन से तुम्हारी करुगी सेवा और मन की बात बताऊं,

जो कहती हु सच कहती हूं ऐसी वैसी न हू,

हलवा पूरी मैं अपने हाथो से तुम्हे खिलाऊ,

जब आराम करोगी तो प्रेम से चरण द्वाऊ,

एक बार हमारी गली.....

अब तो आजा मैया मेरी दास ये तेरा बुलाए,

दर्शन पाने की इच्छा मेरी मन में ना रह जाए,

भगत तेरे बैठे हैं मैया तेरी आस लगाए,

मन इच्छा पूरी कर दो तेरी जय जय कार बुलाए,

एक बार हमारी गली.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।