आएंगे जरूर बाबा आएंगे जरूर

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

आएंगे जरूर बाबा आएंगे जरूर,

रह ना पाएंगे अपने भक्तों से दूर....

दयावान है बलवंत देवा हम सब हैं नादान,

कर दो अपने भक्तों का बाबा तुम कल्याण,

इतनी श्रद्धा रखना क्यों हो जाएं मजबूर,

आएंगे जरूर बाबा आएंगे जरूर,

रह ना पाएंगे अपने भक्तों से दूर....

ध्यान लगाकर बलवंत जी का करना तुम आव्हान,

वह दर्शन देने आ जाएंगे बलवंत जी बलवान,

प्यार लुटाते हैं भक्तों पर बलवंत जी भरपूर,

आएंगे जरूर बाबा आएंगे जरूर,

रह ना पाएंगे अपने भक्तों से दूर....

करुणा के सागर बाबा बलवंत जी बलवान,

श्री उत्तरमुखी में संकट काटे बाबा मेरे महान,

जिंद भी नाक रगड़ जाते हैं होता जिन्हें गुरूर,

आएंगे जरूर बाबा आएंगे जरूर,

रह ना पाएंगे अपने भक्तों से दूर....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।