हमें श्याम तुमसे बहुत प्यार है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

हमें श्याम तुमसे बहुत प्यार है,

तेरे सिवा कुछ भी ना दरकार है....

मोहब्बत तुम्हीं से इबादत तुम्हीं से,

है हम प्रेमियों की हिफाज़त तुम्हीं से,

तेरे जैसे दिलबर की दरकार है,

हमें श्याम तुमसे बहुत प्यार है.....

तुमने अगर जो ठुकराया प्यारे,

बोलो जियें फिर किसके सहारे,

तेरे ही करम से ये परिवार है,

हमें श्याम तुमसे बहुत प्यार है.....

"रसिक" तेरा ना एहसान भूले,

भूले ज़माना चाहे तेरा दर ना भूले,

मुस्कान मेरी तेरा द्वार है,

हमें श्याम तुमसे बहुत प्यार है.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।