अपने चरणों से हमको लगा लो देवी मां

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

अपने चरणों से हमको लगा लो देवी मां,

अब तो अपनी नगरिया बुला लो देवी मां.....

दूर बहुत मईया तुम्हरी दुवरिया,

लम्बा है रस्ता कठिन डगरिया,

राह आकार के हमको दिखा दो देवी मां,

अब तो अपनी नगरिया बुला लो देवी मां.....

तुम बिन मईया मोहे कछु ना सुहाए,

रात अंधेरी है जिया घबराए,

अपने आंचल में हमको छिपा लो देवी मां,

अब तो अपनी नगरिया बुला लो देवी मां.....

किसको मैं जाकर अपनी विपदा सुनाऊं,

सुन लो मां विनती तुमको सुनाऊं,

सोई किस्मत को आकार जगा दो देवी मां,

अब तो अपनी नगरिया बुला लो देवी मां.....

सब भक्तन मिल तेरे गुन गाए,

बैठे हैं राहों में पलके बिछाए,

मोहनी मूरत को अपनी दिखा दो देवी मां,

अब तो अपनी नगरिया बुला लो देवी मां.....

Shweta Pandey (Varanasi)

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।