मईया जी का लगया दरबार

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

मईया जी का लगया दरबार, दर्श कर आओ भगतो,

दर्श कर आओ भगतो, दर्श कर आओ भगतो,

मईया जी का लगया दरबार, दर्श कर आओ भगतो.....

मईया सबकी कष्ट मिटाती,

सोया भाग्य पल में जगाती,

मईया जी का लगया दरबार, दर्श कर आओ भगतो......

मनोकामना पूरी करती,

भक्तो की माँ झोली भरती,

मईया जी का लगया दरबार, दर्श कर आओ भगतो......

भक्तो का उद्धार माँ करती,

सबका बेड़ा माँ पार है करती,

मईया जी का लगया दरबार, दर्श कर आओ भगतो......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।