ये माया तेरी बहुत कठिन है राम

पारंपरिक
श्री राम भजन राम भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

ये माया तेरी,

बहुत कठिन है राम.....

रक्त माँस हङ्ङी के ढेर पर,

मढा हुआ है चाम,

देख उसी की सुन्दरता,

हो जाती निंद हराम,

यह माया तेरी,

बहुत कठिन है राम....

करता नित्य विरोध क्रोध का,

कहता बुरा परिणाम,

होता क्रोधित स्वयं तो होती,

वाणी बिना लगाम,

यह माया तेरी,

बहुत कठिन है राम.....

मृत्यु देखता है औरों की,

रोज सवेरे शाम,

भवन बनाता ऐसे जैसे,

हरदम यहाँ मुकाम,

यह माया तेरी,

बहुत कठिन है राम.....

राजेश्वर प्रभु तुम मायापति,

करुणानिधि है नाम,

नाथ निवेरो अपनी माया,

जीव लहे विश्राम,

यह माया तेरी,

बहुत कठिन है राम.........

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।