मैया का बनकर देख जरा

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

दुनिया का बन कर देख लिया,

मैया का बन कर देख जरा

इस नाम में कितनी शक्ति है,

इस राह पर चल कर देख जरा…….

इस नाम में कितनी शक्ति है,

यह पूछो प्रेम दीवानों से,

इस प्रेम के प्याले को प्राणी,

एक बार तो पी कर देख जरा,

दुनिया का बन कर देख लिया,

मैया का बन कर देख जरा…..

दुनिया के चक्कर में पड़ कर,

कई जनम युँही बर्बाद किये,

अब शरण में मैया की आ कर,

तू नाम सुमीर कर देख जरा,

दुनिया का बन कर देख लिया,

मैया का बन कर देख जरा……

जो भक्ति मार्ग पर चलते हैं,

वो जग में अमर हो जाते हैं,

ये प्यार हे मेरे मैया का,

तू नींद से जग कर देख जरा,

दुनिया का बन कर देख लिया,

मैया का बन कर देख जरा…..

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।