लाल लाल फूलों मे क्या बल है

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

लाल लाल फूलों मे क्या बल है जिसमे मैया मगन है,

मैया मगन है मैया मगन है,

लाल लाल फूलों मे क्या बल है जिसमे मैया मगन है.....

सूरज मगन है चंदा मगन है,

तारों में ऐसा क्या बल है जिसने मैया मगन है,

लाल लाल फूलों मे क्या बल है जिसमे मैया मगन है……

गंगा मगन है यमुना मगन है,

लेहरो में ऐसा क्या बल है जिसने मैया मगन है,

लाल लाल फूलों मे क्या बल है जिसमे मैया मगन है……

ढोलक मगन है मंजीरा मगन है,

कीर्तन में ऐसा क्या बल है जिसने मैया मगन है,

लाल लाल फूलों मे क्या बल है जिसमे मैया मगन है…….

साधु मगन है संत मगन है,

देवो में ऐसा क्या बल है जिसने मैया मगन है,

लाल लाल फूलों मे क्या बल है जिसमे मैया मगन है….

लडू मगन है पेड़ा मगन है,

हलवा पूरी में ऐसा क्या बल है जिसने मैया मगन है,

लाल लाल फूलों मे क्या बल है जिसमे मैया मगन है…

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।