माँ है सच्ची सरकार मेरी अम्बें रानी

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

माँ है सच्ची सरकार मेरी अम्बें रानी,

भक्तों की पालनहार मेरी अम्बें रानी,

आओ भक्तों भर लो झोलियाँ, बैठी है साकार मेरी अम्बें रानी,

माँ है सच्ची सरकार मेरी अम्बें रानी....

ज्वाला बन कर आद भवानी जगराते में आई,

खुशियों के भंडारे भर कर साथ में अपने लाई,

आज सभी के कर देगी माँ सपने सारे साकार मेरी अम्बें रानी,

माँ है सच्ची सरकार मेरी अम्बें रानी....

मन दीवाना हो गया मेरा पा कर दर्श तुम्हारा,

तेरा दर्शन मिला हो गया धन्य भाग्य हमारा,

नाम तेरा मेरे जीवन का बन जाए आधार मेरी अम्बें रानी,

माँ है सच्ची सरकार मेरी अम्बें रानी.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।