लीले पै सवार होकै आया बाबा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

लीले पै सवार होकै आया बाबा,

घोड़े पै सवार होकै आया

भगतो का दुःख हरने देखो खाटू वाला आया हे

मेरे सिर पर हाथ तू धर दे, मेरी खाली झोली भर दे

गुण तेरा गाऊगा, मेरा बाबा

लीले पै सवार होकै आया बाबा.....

तेरा नाम है बहुत घनेरा,माया ने मुझको घेरा

मुझे अपना लेना मेरे बाबा

लीले पै सवार होकै आया बाबा.....

तेरी माया सबसे नयारी,तुझे जाने दुनिया सारी

दर्श दिखला देना मेरे बाबा

लीले पै सवार होकै आया बाबा.....

तुझे किसने आज सजाया,तुझे देख मेरा मन भाया

मगन होइ नाचूँगा,मेरे बाबा

लीले पै सवार होकै आया बाबा.....

श्याम मंडल तुझे रिझावे,चरणों में शीश झुखावे

खाटू में बुला लेना,मेरे बाबा

लीले पै सवार होकै आया बाबा.....

श्री श्याम संकीर्तन मंडल झुंझुनू

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।