बेटा तुझे बुलाता

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

आये नवरात्रे मैया के आये नवरात्रे,

आये नवरात्रे मैया के आये नवरात्रे,

हो तेरा हो रहा माँ जगराता,

तेरी जग मैग ज्योत जलाता,

करके सिंह सवारी आजा तेरा बेटा तुझे बुलाता,

और कितना मुझे तरसाएगी,

बता दे अंबे रानी बतादे माता रानी,

बतादे अंबे रानी भवानी कब आएगी,

बतादे माता रानी भवानी कब आएगी....

मैं ज्योत जगा के बैठा हे माता तुझे बुलाने,

तू माँ अगर ना आयी दुनिया मारेगी ताने,

दुनिया मारेगी ताने दुनिया मारेगी ताने,

जो दिल में बसा हुआ है जो विश्वास ना टूटे,

चरणों में लगी हुए वो मेरी आयस ना टूटे,

वो मेरी आयस ना टूटे वो मेरी आयस ना टूटे,

दाती आज अगर ना आयी,

सारे जग में हंसी उड़ जायेगी,

बता दे अंबे रानी बतादे माता रानी,

बतादे अंबे रानी भवानी कब आएगी,

बतादे माता रानी भवानी कब आएगी....

माँ तेरा रास्ता तकते तकते मेरी बीत ना जाए उमरिया,

एक बार लाल अपने से तुम ओढो लाल चुनरिया,

दे करके दर्शन दाती मेरे सोये भाग्य जगा दे,

हाथो का प्यारा कगना मेरे अगन में खनका दे,

मेरी रहे ना आस अधूरी मैं बाटू हलुआ पूरी,

भोग आकर के जब तू लगाएंगे,

बता दे अंबे रानी बतादे माता रानी,

बतादे अंबे रानी भवानी कब आएगी,

बतादे माता रानी भवानी कब आएगी....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।