मैया का भवन सुहाना

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

मैया का भवन है सुहाना,

यहाँ कल क्या हो किसने जाना...

मैया के द्वारे मावा आएँगी जरुर,

आएँगी जरुर मावा आएँगी जरुर,

माओ को पुत्र है दिलाना...

मैया के द्वारे बहना आएँगी जरुर,

आएँगी जरुर बहनाआएँगी जरुर,

बहनों को भाई है दिलाना...

मैया के द्वारे अँधा आएगा जरुर,

आएगा जरुर अँधा आएगा जरुर,

अंधे को आँखे है दिलानी...

मैया के द्वारे कोड़ी आएगा जरुर,

आएगा जरुर कोड़ी आएगा जरुर,

कोड़ी को काया है दिलानी...

मैया के द्वारे कन्या आएँगी जरुर,

आएँगी जरुर कन्या आएँगी जरुर,

कन्या को वर है दिलाना...

मैया के द्वारे संगत आएँगी जरुर,

आएँगी जरुर संगत आएँगी जरुर,

संगतों को दर्शन है दिलाने...

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।