सहारा मेरा श्याम देता

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

सारे रास्ते जो बंद हो जाते,

सहारा मेरा श्याम देता,

सहारा मेरा श्याम देता,

जब भवर में हम फस जाते,

किनारा मेरा श्याम देता,

किनारा मेरा श्याम देता………

इसने हमेसा सबको सम्भाला,

दयालु बड़ा है ये खाटु वाला,

इसकी कृपा का सार नही है,

जिसका साथी उसकी हार नहीं है,

जब दुख हमको है सताते,

जब दुख हमको है सताते,

सहारा मेरा श्याम देता……….

जिनकी उम्मीदे टूट गयी है,

तकदीर जिनकी फुट गयी है,

उमीद का ये दीप जलाए,

बिगड़े नसीबो को ये ही बनाये,

जब मुस्किल में हम घिर जाते,

जब मुस्किल में हम घिर जाते,

सहारा मेरा श्याम देता………..

सांवरिया सब को अब ना जाने,

रिश्तों की क़ीमत ये पहचाने,

अपनो ने जिसको ठुकरा दिया है,

श्याम ने उसको अपना लिया है,

कुंदन अपने नज़र जो चुराते,

कुंदन अपने नज़र जो चुराते,

सहारा मेरा श्याम देता………

सारे रास्ते जो बंद हो जाते,

सहारा मेरा श्याम देता,

सहारा मेरा श्याम देता…………

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।