हम हाथ उठाकर कह देंगे हम हो गये राधा रानी के

चित्र विचित्र
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

हम हाथ उठाकर कह देंगे हम हो गये राधा रानी के॥

राधा राधा राधा राधा

राधे बरसाने वाले के,

राधे कान्हा की प्यारी के,

राधे ब्रिशवन दुलारी के,

राधे संतो की प्यारी के,

हम भुजा उठा कर कहते है,

हम हाथ उठाकर...........

हम गली गली में कहते है

हम डगर डगर में कहते है,

हम नगर नगर में कहते है,

हम हो गये राधा रानी के,

हम हाथ उठाकर.............

हम कल थे राधा रानी के,

हम आज भी राधा रानी के,

हम हाथ उठा कर कहते है सदा रहे गये राधा रानी के,

हम हाथ उठाकर............

कोई भला कहे बुरा कहे,

आजी कहने दो जो भी कहता रहे,

हम नाच नाच कर कहते है हम हो गये राधा रानी के,

हम हाथ उठाकर .............

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।