तेरे मोटे मोटे नैना जादू कर गए रे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तेरे मोटे-मोटे नैना जादू कर गए रे,

तेरी सांवली सूरत पे हम तो मर गये रे...

नटखट तेरे लटके झटके,

ऐसे निगोड़े दिल में अटके,

तिरछी नज़र के तीर जिगर पे चल गये रे,

तेरे मोटे-मोटे नैना जादू कर गए रे....

बड़ा खिलाड़ी तू बनवारी,

हारी रे मैं तो दिल हारी,

सुन के प्यारे तान बंसी की लुट गये रे,

तेरे मोटे-मोटे नैना जादू कर गए रे....

प्रेम की भाषा जब तू बोले,

जिया में मिश्री घोले,

तेरी मस्त मस्त मुस्कान पे हम तो मर गये रे,

तेरे मोटे-मोटे नैना जादू कर गए रे....

देखा जब से कुंजबिहारी ,

भूल गयी मैं दुनिया सारी,

ये नैना कुंजबिहारी तोसे लड़ गए रे,

तेरे मोटे-मोटे नैना जादू कर गए रे....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।