मैं तो कीर्तन में नाचूंगा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मैं तो कीर्तन में नाचूंगा,

बाबा को आने दो,

श्याम बाबा को आने दो....

कीर्तन की कर लो तैयारी,

जला के ज्योत श्याम की प्यारी,

लीले की करके सवारी,

आएँगे श्याम बिहारी,

मोरछड़ी घुमाएगा,

बाबा दर्श दिखाएगा,

बाबा गले लगाएगा,

श्याम बाबा को आने दो.....

बाबा को घर में बुला के,

फूलों से घर को सजा के,

मीठे मीठे भजन सुना के,

बाबा को दिल से रिझा के,

कीर्तन करवाऊंगा,

मैं ढोल बजाऊंगा,

नाचूंगा गाऊंगा,

श्याम बाबा को आने दो.....

खाटू के लखदातारी,

सुन लेना अरज हमारी,

‘चंदू’ है तेरा पुजारी,

भर देना खुशियां सारी,

झोली भर जाएगा,

हारे को जिताएगा,

बाबा अपना बनाएगा,

श्याम बाबा को आने दो....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।