चलो भक्तो मैया के द्वार

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

चलो भक्तो माँ के द्वार मैया ने हमे बुलाया है,

मैया ने हमे बुलाया है दाती ने हमे बुलाया है,

चलो छोड़के सब संसार मैया ने हमे बुलाया है.....

रस्ता देख रही है मैया हमको बुला रही है मैया,

लुटाने हमपे अपना प्यार मैया ने हमे बुलाया है,

चलो भक्तो माँ के द्वार मैया ने हमे बुलाया है....

ऊँची है वो पर्वतमाला जहाँ पे माँ का भवन निराला,

लगाके बैठी माँ दरबार मैया ने हमे बुलाया है,

चलो भक्तो माँ के द्वार मैया ने हमे बुलाया है.....

कब होगा माँ का दर्शन है कुर्मी अमन का व्याकुल मन है,

केशव करता जय जयकार मैया ने हमे बुलाया है,

चलो भक्तो माँ के द्वार मैया ने हमे बुलाया है.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।