गणपति तेरा नाम सुबह शाम लिया है

पारंपरिक
श्री गणेश भजन गणेश भजन ganesh
॥ पावन पाठ ॥

नाम लिया है तेरा गुणगान किया है,

गणपति तेरा नाम सुबह शाम लिया है.....

ब्रह्मा ने लिया है विष्णु ने लिया है,

लक्ष्मी जी ने तेरा गुणगान किया है,

गणपति तेरा नाम सुबह शाम लिया है.....

रामा ने लिया है लक्ष्मण ने लिया है,

सीता जी ने तेरा गुणगान किया है,

गणपति तेरा नाम सुबह शाम लिया है.....

कान्हा ने लिया है बलदाऊ ने लिया है,

राधा जी ने तेरा गुणगान किया है,

गणपत तेरा नाम सुबह शाम लिया है....

ऋषियों ने लिया है मुनियों ने लिया है,

भक्तों ने तेरा गुणगान किया है,

गणपति तेरा नाम सुबह शाम लिया है....

सबसे पहले देवा तुमको मनाए,

भक्तों का तूने उद्धार किया है,

गणपति तेरा नाम सुबह शाम लिया है....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।