मेरा लाल लंगोटे वाला पल में दौड़ा आता है

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

जब जब इसके भक्तों पे कोई संकट आता है,

मेरा लाल लंगोटे वाला पल में दौड़ा आता है.....

जिसके घर में जलती है बजरंगबली की ज्योति,

उसके घर में किसी चीज की कमी कभी ना होती,

उस घर में धन दौलत बाबा खुद बरसाता है,

मेरा लाल लंगोटे वाला पल में दौड़ा आता है,

जब जब इसके....

जड़ से खत्म करे संकट को वह भारी से भारी,

उसके जैसा देखा ना कोई दुनिया में बलशाली,

तभी तो यह जग में संकट मोचन कहलाता है,

मेरा लाल लंगोटे वाला पल में दौड़ा आता है,

जब जब इसके....

द्वापर में तूने आकर बाबा श्री राम का साथ दिया,

एक जरा सी बात पर बाबा सीना तूने फाड़ दिया,

कलयुग के अवतारी तेरा डंका बजता है,

मेरा लाल लंगोटे वाला पल में दौड़ा आता है,

जब जब इसके....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।