मेरे मिट गए सारे कलेश जबसे तेरा नाम लिया

पारंपरिक
माँ गंगा भजन गुरुदेव भजन ganga
॥ पावन पाठ ॥

मेरे मिट गए सारे कलेश जबसे गुरुवर नाम लिया,

नाम लिया गुरुवर नाम लिया,

मेरे मिट गए सारे कलेश....

इस काया में 64 पौड़ी, 65 पर चढ़कर देख,

जब से गुरुवर नाम लिया,

मेरे मिट गए सारे कलेश....

इस काया में नौ दरवाजे, दसवें को खोल कर देख,

जब से गुरुवर नाम लिया,

मेरे मिट गए सारे कलेश....

इस काया में गंगा जमुना गोता लगाकर देख,

जब से गुरुवर नाम लिया,

मेरे मिट गए सारे कलेश....

इस काया में प्रभु जी बसत हैं ध्यान लगा कर देख,

जब से गुरुवर नाम लिया,

मेरे मिट गए सारे कलेश....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।