तकदीर बनाने वाले ने कैसी तकदीर बनाई है

पारंपरिक
अन्य भजन विविध भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

तकदीर बनाने वाले ने कैसी तकदीर बनाई है,

कैसी तकदीर बनाई है, कैसी तकदीर बनाई है,

तकदीर बनाने वाले ने.....

जब पैसा पास में होता है तो दुनिया पास बुलाती है,

जब पैसा खत्म हो जाता है तो दुनिया भी ठुकराती है,

तकदीर बनाने वाले ने....

जब गोद में ललना होता है तो सासुल पास बिठाती है,

जब सूनी गोद रहे मेरी तो सासुल भी ठुकरती है,

तकदीर बनाने वालों ने.....

जब कंचन काया होती है साजन भी गले लगाते हैं,

जब काया साथ ना देती है तो साजन भी ठुकराते हैं,

तकदीर बनाने वाले ने....

तू हरि सुमर गुरु नाम सुमर हरि सुमिरन में बड़ी शक्ति है,

जब सर पर हाथ हो सतगुरु का फिर नैया पार हो जाती है,

तकदीर बनाने वाले ने.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।