तेरे दरबार का नज़ारा देखने आया हूँ

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तेरे दरबार का नज़ारा देखने आया हूँ,

भर दे अब झोली श्याम बाबा हाँ मैं आया हूँ,

ओ बाबा आया हूँ हाँ बाबा आया हूँ....

तेरी चौखट पे ओ बाबा तड़पना मेरा,

आँख से बहते हैं आंसू बना ले अपना,

भर दे अब झोली खुशियों से ना देर लगा,

तेरे चरणों में सर अपना झुकाने आया हों,

भर दे अब झोली श्याम बाबा हाँ मैं आया हूँ,

ओ बाबा आया हूँ हाँ बाबा आया हूँ.....

मैंने खुशियों को देखा है दुसरो की सदा,

मेरी किस्मत में कुछ नहीं है ये तुझको है पता,

तेरी चौखट पे सर झुकाये खड़ा देख ज़रा,

खाटू की बातें सुन सुन के खुश होता हूँ,

भर दे अब झोली श्याम बाबा हाँ मैं आया हूँ,

ओ बाबा आया हूँ हाँ बाबा आया हूँ....

मेरे सपनो में ओ बाबा वो आना तेरा,

हाथ पकड़ के हाँ मुझको उठाना तेरा,

कर दे अब सच भी वो सपना जो देखा तेरा,

दुनिया कहती हैं तेरे दर से ना कोई जाता यूँ,

भर दे अब झोली श्याम बाबा हाँ मैं आया हूँ,

ओ बाबा आया हूँ हाँ बाबा आया हूँ.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।