छोड़ेंगे ना हम तेरा साथ ओ दादा

पारंपरिक
अन्य भजन विविध भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

मरते दम नहीं, अगले जनम तक,

अगले जनम नहीं, सात जनम तक,

सात जनम नहीं, जनम जनम तक,

छोड़ेंगे ना हम तेरा साथ ओ दादा,

मरते दम तक.......

प्रकट प्रभावी दादा मेरे, सबके दुखड़े मिटाते,

खाली झोली जो भी लाता, झोलीया तुम भर देते,

झोली खाली भरती देखी, तेरी कृपा दादा सबपे बरसती,

नाम जपु तेरा, अंत समय तक,

छोड़ेंगे ना हम तेरा साथ ओ दादा, मरते दम तक....

रोती हुई आंखों को दादा, तुने हंसना सिखाया,

इस दुनियां में हारे हुए को, तुने गले से लगाया,

तेरे दर्श को जी ललचाता, भक्त ये दादा तेरी महिमा गाता,

भक्ति करू तेरी, वाणी हैं जब तक,

छोड़ेंगे ना हम तेरा साथ ओ दादा, मरते दम तक....

इस धरती पर प्रकट हुए प्रभु, सबका भाग्य जगाने,

नित्यानंद ने प्रभु से मिलाया, हो गए इनके दीवाने,

गुरु ने सबको राह दिखाई, तेरी महिमा सबने हैं गाई,

धाम बने तेरा इस धरती पर,

छोड़ेंगे ना हम तेरा साथ ओ दादा, मरते दम तक....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।