हमारे साथ है श्री श्याम

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

हमारे साथ है श्री श्याम,

तो किस बात की चिंता,

सर पे रख दिया जब हाथ तो,

किस बात की चिंता है....

जलाकर ज्योत मेरे श्याम,

एक बार तो देखो,

ये हर दुख को ना दे दे ना मात,

तो किस बात की चिंता,

फसी मंझधार में नईया मेरी,

इसने ही संभाली है,

है अब पतवार तेरे हाथ,

तो किस बात की चिंता....

लगन जब से लगी है श्याम से,

ना जग से मोह माया,

मिला योगी को तेरा साथ,

तो किस बात की चिंता,

हमारे साथ है श्री श्याम,

तो किस बात की चिंता.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।