खाटू में जाएंगे बाबा को रिझाएंगे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

खाटू में जाएंगे बाबा को रिझाएंगे,

जो बात नहीं बनती वो बात बताएँगे॥

सबकी बातें बाबा तुम ध्यान से सुनते हो,

अर्ज़ी लेके आये उसे पूरी करते हो,

जो बीत रही बाबा दुःख अपना सुनाएंगे,

खाटू में जाएंगे बाबा को रिझाएंगे....

अब आस मेरी बाबा तेरे दर्शन की मुझको,

खाली झोली लाया ये भरनी है तुझको,

हम आपके तेरे दर पे तेरा भजन सुनाएंगे,

खाटू में जाएंगे बाबा को रिझाएंगे....

जिसने भी जो चाहा दरबार से पाया है,

संतोष की भी तूने चरणों से लगाया है,

तू है सरकार मेरी सबको ही बताएँगे,

खाटू में जाएंगे बाबा को रिझाएंगे....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।