मेरे खाटू वाले श्याम मुझको अपना लेना

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मेरे खाटू वाले श्याम, मुझको अपना लेना,

चरणों की सेवा में, मुझको भी लगा लेना॥

पुष्पो से हर एक दिन, मैं तुझको सजाऊँगा,

हर किसम के इतरो से, तेरा दर महकाउंगा,

तेरे दिए ही गहनों से, श्रृंगार करा लेना,

चरणों की सेवा में, मुझको भी लगा लेना....

ग्यारस का जो दिन आये, सेवा प्रेमियों की मिल जाये,

मैं भजन करू तेरा, प्रेमी झूम-झुम गाए,

इस पापी प्रेमी को, नैनो में बसा लेना,

चरणों की सेवा में, मुझको भी लगा लेना....

इस जीवन से संकट, सेवा करते कट जाए,

संकट भी क्या कर पाए, जिसे सेवा ये मिल जाए,

अनुज के इन भावों को, स्वीकार प्रभु कर लेना,

चरणों की सेवा में, मुझको भी लगा लेना....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।