मेरे बाबा खाटू वाले भक्तों की सुनते हैं सदा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मेरे बाबा खाटू वाले भक्तों की जो सुनते हैं सदा,

जो भी आये इनके दर पे झोली उसकी भरते हैं सदा॥

ऐसी है वो खाटू नगरिया,

जो भी जाए मिलते सांवरिया,

जिनसे प्रीत लगाईं साँची उसकी चिट्ठी श्याम ने बाँची,

इनको अपना मीत बनाले भक्तों की जो सुनते हैं सदा,

मेरे बाबा खाटू वाले भक्तों की जो सुनते हैं सदा......

मांगो इनसे मन की मुरादें,

केहदो इनसे दिल की ये बातें,

सुनते हैं कलयुग अवतारी पल में टाले विपदा सारी,

कर दो नैया श्याम हवाले भक्तों की जो सुनते हैं सदा,

मेरे बाबा खाटू वाले भक्तों की जो सुनते हैं सदा.....

अर्ज़ी अपनी दर पे लगाओ,

जब भी ध्याओ श्याम ही ध्याओ,

कहता चोखानी ये सुनलो,

कलयुग में इनको ही चुन लो,

अजी इनके खेल निराले भक्तों की जो सुनते हैं सदा,

मेरे बाबा खाटू वाले भक्तों की जो सुनते हैं सदा......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।