श्याम मुझे छोटी सी गीता मंगवा दो

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

श्याम मुझे छोटी सी गीता मंगवा दो......

श्याम मुझे माथे पर बिंदिया नहीं चाहिए,

श्याम मेरे माथे पर चंदन लगवा दो,

श्याम मुझे छोटी सी गीता मंगवा दो....

श्याम मुझे कानों में झुमके नहीं चाहिए,

श्याम मेरे कानों में ज्ञान डलवा दो,

श्याम मुझे छोटी सी गीता मंगवा दो....

श्याम मुझे गले में हरवा नहीं चाहिए,

श्याम मुझे तुलसी की माला डलवा दें,

श्याम मुझे छोटी सी गीता मंगवा दो....

श्याम मुझे हाथों में कंगन नहीं चाहिए,

श्याम मेरे हाथों से सेवा करवा दो,

श्याम मुझे छोटी सी गीता मंगवा दो....

श्याम मुझे पैरों में पायल नहीं चाहिए,

श्याम मेरे पैरों से तीर्थ करवा दो,

श्याम मुझे छोटी सी गीता मंगवा दो....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।