हमको कन्हैया तेरा प्यार चाहिए

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

हमको कन्हैया तेरा प्यार चाहिए ॥

जन्मों तलक का करार चाहिए ॥

देना तुम्हारी आदत है श्याम ॥

लेना हमारी जरुरत है श्याम ॥

हमको तो बस तेरा, दीदार चाहिए

जन्मों तलक का ........॥

जी रहे है कन्हैया तुम्हारे लिए ॥

अब तो दया कर हमारे लिए ॥

हमको ना ये तेरा, संसार चाहिए

जन्मों तलक का........॥

किसको सुनाये इस दिल की व्यथा ॥

तुमको सुनाये "ओम" जीवन कथा ॥

हमारी सुनने वाली, सरकार चाहिए

जन्मों तलक का.......॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।