फागण का महीना आ गया चालो रे खाटू चालो

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

फागण का महीना आ गया चालो रे खाटू चालो,

सांवरिया तुम्हे बुला रहा चालो रे खाटू चालो,

मेरे श्याम हैं लखदातार करके बाबा की जैकार,

हम भी सबसे अब तो ये कहें,

रंग श्याम का सब पे छ गया चालो रे खाटू चालो,

फागण का महीना आ गया चालो रे खाटू चालो॥

रींगस में आके पहले बाबा को शीश झुका लो,

फिर करके सब तैयारी तुम एक निशान उठा लो,

भक्तों का संग मन भा गया चालो रे खाटू चालो,

फागण का महीना आ गया चालो रे खाटू चालो॥

जो पैदल चलकर आता वो खाली हाथ ना जाता,

जो लगन हो टीटू सच्ची तो बाबा गले लगाता,

वी बिन मांगे सब पा गया चालो रे खाटू चालो,

फागण का महीना आ गया चालो रे खाटू चालो॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।