श्याम से मिलने खाटू आ गए

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

आ गए खाटू आ गए, श्याम से मिलने खाटू आ गए.....

जयपुर से बाबा का है बागा आया बाबा का,

कलकत्ता से देखो है इतर मंगाया बाबा का,

भक्तों को साथ लेके हाथों में हाथ लेके,

आ गए खाटू आ गए, श्याम से मिलने खाटू आ गए.....

खाटू की गलियों में फूलों की कलियों में,

बसता है श्याम मेरा भक्तों की नस नस में,

रींगस से पैदल चलके हाथ में निशान लेके,

आ गए खाटू आ गए, श्याम से मिलने खाटू आ गए.....

जिसने भी श्याम को दिल से पुकारा है,

पल भर में बन जाता उसका सहारा है,

आँखों में आंसू लेके दिल में उम्मीदें लेके,

आ गए खाटू आ गए, श्याम से मिलने खाटू आ गए.....

योगिन चरणों में जीवन बिताया है,

शर्मा ने दिल से तेरा गुणगान गाया है,

वादा किया जो तुमसे उसको निभाने आये,

आ गए खाटू आ गए, श्याम से मिलने खाटू आ गए.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।