दिल के सौदे किए नहीं जाते

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

दिल के सौदे किए नहीं जाते

हो प्यार होता तो श्याम चले आते....

तुम्हे देवकी ने जन्म दिया है,

माँ यशोदा ने तुमको है पाला,

हो माँ यशोदा ने तुमको है पाला,

राधा से निभाते जो नाते,

प्यार होता तो श्याम चले आते,

दिल के सौदे किए नहीं जाते

हो प्यार होता तो श्याम चले आते....

बिन कनेक्शन के तार नहीं जुड़ते,

रोंग नंबर के फोन नहीं मिलते,

रोंग नंबर के फोन नहीं मिलते,

फोन होता तो श्याम चले आते,

प्यार होता तो श्याम चले आते,

दिल के सौदे किए नहीं जाते

हो प्यार होता तो श्याम चले आते....

प्रभु मेरा है तुमसे ये कहना,

बिन तुम्हारे ये बिगड़ी बने ना,

हो बिन तुम्हारे ये बिगड़ी बने ना,

प्रभु आकर के बिगड़ी बना दो,

प्यार होता तो श्याम चले आते,

दिल के सौदे किए नहीं जाते

हो प्यार होता तो श्याम चले आते....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।