लो आया देखो फागण का मेला

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

सारे भक्तों का चला खाटू रेला,

लो आया देखो फागण का मेला.....

रींगस से लेके तोरण द्वारे,

रंग बिरंगी ध्वजाएं लेहराएँ,

बाजे ढोल और शंख नगाड़े,

लो आया देखो फागण का मेला.....

द्वारे तेरे बाबा भक्त हैं आये,

भजन सुनाएँ संग शीश नवाएँ,

गूंजे खाटू नगरी में तेरे जयकारे,

लो आया देखो फागण का मेला.....

भावों से सब तुझको रिझायें,

फागण में सब मन की पाएं,

छायें खुशियां भी चारों दिशाएँ,

लो आया देखो फागण का मेला.....

फागण मेला भक्तों को भाये,

तन्नू मन से अर्ज़ी लगाए,

आये रोते रोते हँसते ही जाएँ,

लो आया देखो फागण का मेला.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।