इसकी मोर छड़ी के आगे सब संकट मिट जाएगा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

इसकी मोर छड़ी के आगे सब संकट मिट जाएगा,

खाटू में जो भी आए भव से पार हो जाएगा....

सेठों में सेठ मेरा बाबा खाटू वाला,

झाड़ा देता है ऐसा खुल जाए बंद किस्मत का ताला,

जो भी दर पर आकर झोली फैलाएगा,

खाटू में जो भी आए भव से पार हो जाएगा....

दया करे ये सब दिनन पर फर्क करे ना कोई,

तीन लोक में ऐसा दानी देखा और न कोई,

जो भी दर्शन पाए जीवन सफल बनाएगा,

खाटू में जो भी आए भव से पार हो जाएगा....

इतनी कृपा कर दे बाबा मैं भी खाटू आऊं,

छप्पन भोग खिलाकर बाबा तुझको मैं रिझाऊं,

तेरी सेवा से पापों का अंत हो जाएगा,

खाटू में जो भी आए भव से पार हो जाएगा.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।