कहता है श्याम हमारा हारे का साथ दो

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

कहता है श्याम हमारा हारे का साथ दो,

तब ही तो प्यारे तेरी मुझसे मुलाकात हो....

दिन दुःखी पर दया करे जो याद उसे करता हूं,

याद उसे करता हूं,

उसका दामन रोज रोज में खुशियों से भरता हूं,

खुशियों से भरता हूं,

कोई भी धर्म हो चाहे कोई भी जात हो,

तब ही तो प्यारे तेरी मुझसे मुलाकात हो....

मेरे पथ पर चलकर देखो जन्म सुधर जाएगा,

जन्म सुधर जाएगा,

यूगो युगों तक तुझे जमाना भूल नहीं पाएगा,

भूल नहीं पाएगा,

कर्मों से नाम तुम्हारा जग में विख्यात हो,

तब ही तो प्यारे तेरी मुझसे मुलाकात हो....

छोटी सी जिंदगानी तेरी कुछ तो नेकी कर ले,

कुछ तो नेकी कर ले,

वक्त बड़ा अनमोल है तेरा मेरा नाम सुमर ले,

मेरा नाम सुमर ले,

जाड़ा गर्मी हो चाहे चाहे बरसात हो,

तब ही तो प्यारे तेरी मुझसे मुलाकात हो……

पूजा पाठ करो ना करो पर मानव धर्म निभाओ,

मानव धर्म निभाओ,

बिन्नू अपने मन मंदिर में प्रेम की ज्योति जगाओ,

प्रेम की ज्योति जगाओ,

इतना जो कर पाओ तो तेरी मेरी बात हो,

तब ही तो प्यारे तेरी मुझसे मुलाकात हो.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।