ओ श्याम बाबा नैया लगादो किनारे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

ओ खाटु वाले आ गया तेरे द्वारे,

ओ श्याम बाबा नैया लगादो किनारे,

आंखों में बाबा गम के अंधेरे,

ओ खाटु वाले आ गया तेरे द्वारे,

ओ श्याम बाबा नैया लगादो किनारे॥

जिस दर जाऊ ठोकरे खाऊ,

हाल में दिल के किस को सुनाऊ,

हाल में दिल का किस को सुनाऊ,

जाऊ कहाँ मैं अब बिन तेरे,

ओ खाटु वाले आ गया तेरे द्वारे,

ओ श्याम बाबा नैया लगादो किनारे॥

तुझ बिन बाबा कोई ना मेरा,

पग पग दुख ने डाला घेरा,

हारे के बाबा तुम हो सहारे,

ओ खाटु वाले आ गया तेरे द्वारे,

ओ श्याम बाबा नैया लगादो किनारे॥

दर्द जुदाई सह ना पाऊ,

तेरे बिन बाबा जी ना पाउ,

जहल उगार ने डाले चरणों मेरे,

ओ खाटु वाले आ गया तेरे द्वारे,

ओ श्याम बाबा नैया लगादो किनारे॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।